अलवर। गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025 का प्रांत स्तरीय परीक्षा परिणाम प्रदेश के शिक्षा मंत्री माननीय मदन दिलावर द्वारा दिनांक 18 मई 2026 को घोषित किया गया।
जिला संयोजक खेमचन्द शर्मा एवं परीक्षा संयोजक कमलेश गुप्ता ने बताया कि:
1. बाल वर्ग में _दा रेनबो किड्स एकेडमी, टहला (अलवर)_ की छात्रा शगुन मीणा, पुत्री विश्वबन्धु मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
2. किशोर वर्ग में _रा. बा. उ. मा. वि., ढाकपुरी (मालाखेड़ा), अलवर_ की छात्रा रेखा चौधरी, पुत्री कमल सिंह जाट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
चयनित छात्र-छात्राओं को प्रदेश स्तर पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान ने दोनों छात्राओं एवं उनके शिक्षकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

