अलवर 16 मई। वैशाली नगर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को निरुद्ध कर उसके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
थाना अधिकारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही बाइक चोरी की शिकायतों पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दस्तयाब किया।

पूछताछ में नाबालिग ने छह चोरी की वारदातें करना कबूल किया है, जिनमें से तीन मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई हैं। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में नाबालिग अकेले ही चोरी की वारदात को अंजाम देता दिखाई दिया।
नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि वह बस से अलवर आता था और रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देता था जल्द ही चोरी की और तीन मोटरसाइकिलो को बरामद कर लिया जाएगा
