By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
matsya TVmatsya TVmatsya TV
  • अलवर
  • राजस्थान
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बड़ी खबर
  • राजनीती
Search
Reading: रंगाई-छपाई के 4 अवैध कारखानों पर कार्यवाही – प्लांट एवं मशीनरी की गयी सील
Share
Notification Show More
Aa
Aa
matsya TVmatsya TV
Search
  • अलवर
  • राजस्थान
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बड़ी खबर
  • राजनीती
Have an existing account? Sign In
matsya TV > Blog > Trending Topic > रंगाई-छपाई के 4 अवैध कारखानों पर कार्यवाही – प्लांट एवं मशीनरी की गयी सील
Trending Topicबड़ी खबरमनोरंजनराजस्थान

रंगाई-छपाई के 4 अवैध कारखानों पर कार्यवाही – प्लांट एवं मशीनरी की गयी सील

Matsya TV
Last updated: 2023/10/20 at 5:26 PM
Matsya TV Published October 20, 2023
Share
SHARE

जयपुर, 20 अक्टूबर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा जयपुर जिला अंतर्गत चंदलाई बांध, चाकसू में रंगाई- छपाई के 4 अवैध कारखानों का क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा निरीक्षण कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिसके तहत रंगीन प्रदूषित जल को सीधे ही चंदलाई बांध में निस्तारित किये जाने पर M/s Shree Ram Finishing, M/s Shree Narayan Finishing Centre, M/s M.S. Dyers एवं M/s Laxmi Prints मशीनरी एवं प्लांट्स को सील कर दिया गया।

कार्यवाही की अधिक जानकारी देते हुए जयपुर दक्षिण के क्षेत्रीय अधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि चंदलाई बांध चाकसू, जिला जयपुर पर रंगाई छपाई के अवैध कारखानों/उद्योग संचालित होने की शिकायत मिलने पर निरीक्षण किया गया एवं पाया गया कि चार ईकाइयां क्रमशः M/s Shree Ram Finishing, M/s Shree Narayan Finishing Centre, M/s M.S. Dyers एवं M/s Laxmi Prints कपडों की रंगाई छपाई से उत्पन्न होने वाले रंगीन प्रदूषित जल को सीधे ही चंदलाई बांध में निस्तारित कर रही थी साथ ही बिना किसी अनापत्ति प्रमाण पत्र लिये संचालित थी। जो जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 एवं वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के प्रावधानों की अवहेलना के तहत शामिल है।

उन्होंने बताया कि जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 की धारा 33 A एवं वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा 31 A के अंतर्गत बंद करने के आदेश जारी करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को उक्त चारों ईकाइयों के बिजली कनेक्शन विच्छेद करने के आदेश भी दिये। तदुपरान्त जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने उक्त चारों ईकाइयों के बिजली कनेक्शन विच्छेद किये एवं क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, जयपुर (दक्षिण) द्वारा उक्त चारों ईकाइयों की प्लांट एवं मशीनरी को सील किया गया है।

You Might Also Like

इंस्टाग्राम, फेसबुक विश्व स्तर पर डाउन: मेटा समस्या को हल करने के लिए ‘काम’ कर रहा है क्योंकि उपयोगकर्ता ‘फिर से लॉग इन करें, पासवर्ड बदलें’ के लिए कॉल फ़्लैग कर रहे हैं

फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर डाउन: मेटा प्लेटफॉर्म ने अचानक भारी कटौती के साथ काम करना बंद कर दिया

नेक कमाई का  अभियान दीपोत्सव की खुशियां हर घर तक

जोकचन्द्र ने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में किया नामांकन,

विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

Matsya TV October 20, 2023 October 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Weather
24°C
Alwar
overcast clouds
24° _ 24°
21%
2 km/h
Thu
37 °C
Fri
38 °C
Sat
38 °C
Sun
36 °C
Mon
26 °C

-लाइव क्रिकेट स्कोर -​

Live Cricket Scores
Popular News
बड़ी खबर

आईआईटी भिलाई और डीएएडी (DAAD) जर्मनी ने संकाय आदान-प्रदान के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Matsya TV Matsya TV October 19, 2023
उम्मीदों पर खरा उतरने को तैयार शाहीन अफरीदी
8 Reasons Your Best Friend Makes The Best Shopping Partner
What You Need to Know about Covid Delta Variant
विराट कोहली रन चेज़ में शानदार हैं: नासिर हुसैन
- Advertisement -
Ad imageAd image

- आज का राशिफल -

Categories

Social Media

Quick Link
  • Stars
  • Screen
  • Culture
  • Media
  • Videos
Top Categories
  • Stars
  • Screen
  • Culture
  • Media
  • Videos

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
matsya TVmatsya TV
© Matsya Tv. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?