By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
matsya TVmatsya TVmatsya TV
  • अलवर
  • राजस्थान
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बड़ी खबर
  • राजनीती
Search
Reading: जोकचन्द्र ने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में किया नामांकन,
Share
Notification Show More
Aa
Aa
matsya TVmatsya TV
Search
  • अलवर
  • राजस्थान
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बड़ी खबर
  • राजनीती
Have an existing account? Sign In
matsya TV > Blog > चुनाव > जोकचन्द्र ने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में किया नामांकन,
चुनावबड़ी खबर

जोकचन्द्र ने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में किया नामांकन,

Matsya TV
Last updated: 2023/10/30 at 4:16 PM
Matsya TV Published October 30, 2023
Share
SHARE

मल्हारगढ में चर्चाओं पर लगा विराम, जोकचन्द्र ने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में दाखिल किया नामांकन, मुकाबला त्रिकोणीय, पत्रकारों से चर्चा में बोले जोकचन्द्र मल्हारगढ़ में चल रही दोनों पार्टी के बीच नूराकुश्ती  
पिपलिया स्टेशन (जेपी तेलकार)। कांग्रेस से टिकट नही मिलने से नाराज श्यामलाल जोकचन्द्र नामांकन भरने के अंतिम दिन सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। जोकचन्द्र के नामांकन भरने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थी, कि वे निर्दलीय चुनाव नही लड़ेगे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उनसे बात कर ली है, लेकिन सोमवार को उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार को रुप में अपना नामांकन प्रस्तुत कर क्षेत्र में चल रही चर्चा पर विराम लगा दिया। जोकचन्द्र के चुनाव लड़ने से मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा। भाजपा व कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे मतदाताओं के मत जोकचन्द्र को मिलने की उम्मीद देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि जोकचन्द्र ने टिकट नही मिलने पर 23 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल किया था, उन्हें व समर्थकों को आशा थी कि कांग्रेस पार्टी टिकट बदलेगी व उन्हें कांग्रेस से अधिकृत करेगी। लेकिन उन्हें अधिकृत नही किया। इस बीच बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए दबाव बना रहे थे। विधानसभा क्षेत्रवासियों की मांग पर जोकचन्द्र ने सोमवार को मल्हारगढ़ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। निर्दलीय नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मैं कुछ भी नही हंू, जो कुछ है वह मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता, मेरा परिवार है। 30 अक्टूबर तक मुझे हाईकमान ने न्याय का भरोसा दिया था। लेकिन अंतिम दिन, अंतिम समय तक मुझे हाईकमान की ओर से न्याय नही मिला। इसके बाद मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में नामांकन दाखिल किया है। मुझे उम्मीद है, मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे साथ खड़ी है। रतलाम, नागदा व सुसनेर ने जनता से जिस तरह निर्दलीय उम्मीदवारों को जिताया, उसकी तरह मल्हारगढ़ में भी जनता मुझे आशीर्वाद देगी। मल्हारगढ़ विधानसभा में नूराकुश्ती चल रही है, यहां मैच फिक्सिंग हो गया है। दोनों पार्टियों के बीच मैच फिक्सिंग हो गया है। 80 प्रतिशत लोगों ने उम्मीदवार के रुप में मेरा चयन किया, लेकिन मेरा टिकिट काट दिया। लेकिन मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता मेच फिक्सिंग नही होने देगी। मल्हारगढ विधानसभा क्षेत्र के गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी की आवाज पर मैंने नामांकन दाखिल किया है और जनता की ताकत से मैं यह चुनाव जीतंूगा।
जन सहयोग से एकत्रित हुए 40 हजार:- जोकचन्द्र ने बताया कि नामांकन रैली के दिन से लगाकर, सोमवार तक एक-एक कार्यकर्ता, किसान, मजदूर, गरीब, व्यापारी, कर्मचारी व आमजन ने एक-एक रुपए का सहयोग देकर मुझे 45 हजार रुपए प्रदान कर दिए है और जनता व विधानसभा परिवार की ताकत से ही मैं यह पूरा चुनाव लडंूगा।

You Might Also Like

फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर डाउन: मेटा प्लेटफॉर्म ने अचानक भारी कटौती के साथ काम करना बंद कर दिया

विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

संभागीय आयुक्त ने किया राजगढ़-लक्ष्मणगढ के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

युवा मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित

रंगाई-छपाई के 4 अवैध कारखानों पर कार्यवाही – प्लांट एवं मशीनरी की गयी सील

Matsya TV October 30, 2023 October 30, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Weather
33°C
Alwar
broken clouds
33° _ 33°
19%
2 km/h
Thu
33 °C
Fri
41 °C
Sat
43 °C
Sun
43 °C
Mon
44 °C

-लाइव क्रिकेट स्कोर -​

Live Cricket Scores
Popular News
Trending Topicखेलमनोरंजन

राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में नई क्रिकेट अकादमी शुरू करने की योजना की घोषणा

Matsya TV Matsya TV October 20, 2023
लोकतंत्र का पताका कार्यक्रम के अंतर्गत 27 अक्टूबर को होंगी गतिविधियां आयोजित
मतदाता सूची में 27 अक्टूबर तक नाम जुड़वा सकते हैं पात्र वंचित मतदाता – भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर किया जा सकता है आवेदन
2021 London Awards: Dua Lova, Natalia Styles & More Wow on Red Carpet
Hands-On With the iPhone 13, Pro, Max, and Mini
- Advertisement -
Ad imageAd image

- आज का राशिफल -

Categories

Social Media

Quick Link
  • Stars
  • Screen
  • Culture
  • Media
  • Videos
Top Categories
  • Stars
  • Screen
  • Culture
  • Media
  • Videos

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
matsya TVmatsya TV
© Matsya Tv. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?